Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व सभासद और शिक्षक सचिन टम्टा के आकस्मिक निधन पर पालिका परिवार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शोक व्यक्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के पूर्व सभासद सचिन टम्टा के आकस्मिक निधन पर पालिका परिवार ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सचिन टम्टा नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा में बीते वर्ष 06 मई 2008 से दिनांक 04 मई 2013 तक मुरलीमनोहर वार्ड से निर्वाचित सभासद के रूप में कार्यरत रहे हैं तथा इनके द्वारा अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। सचिन टम्टा हर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे और बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के थे। पालिका ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक संतप्त परिवार को इस दारूण आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी किया शोक व्यक्त

वहीं नगरपालिका के पूर्व सभासद एवं शिक्षक सचिन टम्टा के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,विधायक मनोज तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, राजेंद्र बाराकोटी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव,दीवान सतवाल,सुनील कर्नाटक, परितोष जोशी, मनोज पाठक, दिनेश रावत, लता तिवारी, रजनी टम्टा,प्रीति बिष्ट,जया जोशी ,दीपा शाह ,शरद शाह,रोहित रौतेला,पवन मेहरा, पंकज कार्की, निर्मल रावत,देवेंद्र बिष्ट डिंपल,ललित सतवाल,नितिन रावत,अमित बिष्ट,दीप डांगी, कार्तिक शाह, सहजाद कश्मीरी, देव राम आर्या, मनोज वर्मा, मयंक बिष्ट, अनुज शाह,मदन डांगी, वैभव पांडे, धीरज गैलाकोटी, पुरन रौतेला, आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Exit mobile version