Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर पालिका ने नगर में चलाया छापेमारी अभियान, 26 प्रतिष्ठानों का काटा चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 14/12/2023 को नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा लाला बाजार,चौक बाजार,शेर बाजार,तहसीलधारा व मछली मार्केट में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, अतिक्रमण व कूड़ा फैकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत छापेमारी की गयी।

जारी रहेगी छापेमारी की कार्यवाही

इस छापेमारी के दौरान 26 प्रतिष्ठानों के द्वारा नियमों के पालन न करने पर 6600=00 रू० का चालान कर नगद वसूली की गयी। पालिका द्वारा व्यपारियों को भविष्य में नियमों का पालन न करने पर नियमानुसार  पालिका द्वारा कार्यवाही की जाने की हिदायत दी गई। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित की होगी। पालिका द्वारा भविष्य में भी समय समय पर छापेमारी की जायेगी।

यह लोग रहें उपस्थित

इस छापेमारी के दौरान पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार, पर्यवेक्षक पर्यवेक्षक दीपक शैलानी, तहबाजारी मनोज मिश्रा, रमेश तिवारी, अशोक, राम सिंह आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version