Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘नगर / गांव चलो अभियान’ कार्यशाला का आयोजन, सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 3-02-2024 शनिवार को नगर / गांव चलो अभियान “की एक कार्यशाला नन्दा देवी मंदिर के गीता भवन सभागार मे 12 बजे से सम्पन्न हुई।
 
यह रहें मुख्य अतिथि

इस बैठक मे मुख्य वक्ता के रुप मे इस कार्यक्रम के जिला संयोजक महिपाल बिष्ट रहे। आज का कार्यक्रम नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू कि अध्यक्षता में किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, व साथ मे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, रहे।अतिथियों का स्वागत नगर संयोजक चन्दन रावत ने किया व कार्यक्रम संचालन नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट ने किया।

पार्टी के सभी कार्यक्रमो में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहें कार्यकर्ता

मुख्य वक्ता जिला संयोजक महिपाल बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए गांव चलो अभियान नगर चलो कार्यशाला में सभी बुथ के अध्यक्षों,प्रवासी कार्यकताओं को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये। सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के सभी कार्यक्रमो में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने व पार्टी के लिए अभी से सक्रिय होने को कहा और गांव चलो अभियान, नगर अभियान को सफल बनाने के महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

यह लोग रहें उपस्थित

आज की कार्यशाला में भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष, जिला संयोजक गांव चलो अभियान के महिपाल बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर संयोजक चन्दन रावत, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, जीला आईटी के गोविंद मटेला, मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, नमो ऐप कृष्ण बहादुर सिंह,पूर्व जिला मंत्री विनीत बिष्ट,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट नगर उपाध्यक्ष सौरव वर्मा,जगत भट्ट,नरेंद्र बिष्ट,नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मतपाल,नगर मंत्री रमेश मेर,दिशांत पवार,आशीष गुरुरानी,पंकज जोशी,संजय साह,धर्मवीर आर्य,अजय वर्मा,तुषारकांत साह युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा चंदन बहुगुणा,मोहित बिष्ट,सलमान अंसारी,मुकुल कुमार,मोहम्मद मुददसर,दानिश अंसारी,फरमान खान, अरहान हबीब,श्याम पांडे,दीपक कपूर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version