अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के जैंती में सालम के प्रख्यात ऐतिहासिक सर्वोदय इण्टर कॉलेज जयंती में भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय के डिप्टी सचिव नारायण सिंह बिष्ट ने अपने पूर्व विद्यालय का दौरा किया।
दी यह जानकारी
वह इसी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं एवं वर्तमान में उच्च शिक्षा मंत्रालय दिल्ली में डिप्टी सचिव के रूप में कार्यरत है। उनकी अनुकरणीय सेवा के फलस्वरूप विभाग द्वारा उनको सेवा विस्तार दिया गया है। नारायण सिंह बिष्ट जैंती ग्राम के मूल निवासी है। विद्यालय पूर्व छात्र संगठन के महासचिव भी है, जिनके प्रयासों से विद्यालय के सुधार हेतु अनेक योजनाओं पर कार्य चल रहा है। जिसमें विद्यालय का पुनर्निर्माण, पुस्तकाल की स्थापना, कंप्यूटर लैब व विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा शामिल है। उनके द्वारा विद्यालय की सम्पूर्ण गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण कर प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को भविष्य की आवश्यकता के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया गया। साथ ही विद्यालय में चल रहे 8 दिवसीय 77 यूके बटालियन एनसीसी एडवांस ट्रेनिंग कोर्स में कैडेट्स के पी0डी 0 कैप्सूल के तहत क्रिएटिव थिकिंग एवं क्रिटिकल थिंकिंग पर अपना व्याख्यान भी दिया।
छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
इसके साथ ही नारायण बिष्ट के द्वारा समस्त छात्र छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं के द्वारा सभी गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश वर्मा, एनसीसी अधिकारी कैप्टन शिवराज सिंह बिष्ट, पूर्व छात्र संगठन के विधि अधिकारी एडवोकेट जितेन्द्र बोरा सहित विद्यालय के शिक्षक हिमांशु पांडे, जमन सिंह, त्रिलोक सिंह, मान सिंह, ललित, महेंद्र, कुंदन सिंह उपासना, चम्पा, सोनी सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।