Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन, महिलाओं को स्वरोजगार के तहत मजबूत करने पर दिया बल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 4 नवंबर को प्रातः10:30 बजे से नंदादेवी के गीता भवन में महिला मोर्चा नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन किया गया

यह लोग रहें उपस्थित

जिसमें मधु भट्ट उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) संस्कृति,साहित्य एवं कला परिषद मुख्य वक़्ता के रूप में रही। संचालन लता पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रभारी,व उपाध्यक्ष कैलाश गूरुरानी, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनम पालीवाल, मोहिनी कनवाल, मनोज बर्मा कोषाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष महिला भावना तिवारी, महामंत्री रेखा आर्य मंच पर उपस्थित रहे।

सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

राज्य मंत्री मधु भट्ट का नन्दा देवी मंदिर पागड में सभी महिला समुह के द्वारा टीका लगा कर पूष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही फुल मालाओं से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने गीता भवन में लगी महिला समुह द्वारा लगाए गए स्टोलो को देख कर उनका उत्साह वर्धन किया। महिला समुहो को ओर ज्यादा से ज्यादा हमारे संस्कृति को बढ़ावा व अपनी सरकार की तरफ से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मुख्य अतिथि ने सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया गया। साथ ही कार्यकम में राज्य मंत्री,मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता मधु भट्ट जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओ को 33% आरक्षण देकर सम्मानित किया है। अब लोकसभा में पूरे देश से 180 महिला सांसद जीत कर आयेगी,ओर इसके अलावा उन्होंने कई योजना के बारे में भी जानकारी दी। महिलाओं को स्वरोजगार के तहत मजबूत करने पर जोर दिया।

यह लोग रहें मौजूद

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, नगर महामंत्री मनोज जोशी, सभासद, अर्जून बिष्ट सभासद,व कई कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Exit mobile version