Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी 11 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इनका होगा निराकरण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने वाली है।

लंबित वादों का सुलह और समझौते के आधार पर किया जाएगा निराकरण

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित न्यायालय परिसर में आयोजित जिला विधिक प्राधिकरण सचिव शचि शर्मा ने प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी शमनीय, लेबर व नियोजन के विवाद, पैसे के लेनदेन, विवाह संबंधित, चैक संबंधी, उपभोक्ता फोरम में लंबित वाद, मोटर वाहन अधिनियम के अधीन शमनीय प्रकृति के ट्रेफिक चालान जैसे अन्य वादों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा लोक अदालत लोक अदालत में चैक बाउंस विवाद, रुपयों के लेनेदेन, लेबर व नियोजन विवाद, बिजली, पानी, फोन के बिलों के विवाद, भरण-पोषण समेत अन्य फौजदारी एवं दीवानी विवादों का निस्तारण किया जाएगा।

Exit mobile version