Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 12 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

12 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन। जिसमें न्यायालयों के कई मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

न्यायालयों में लंबित समेत प्री-लिटिगेशन मामलों का होगा:

जिले में आगामी 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें न्यायालयों में लंबित समेत प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण होगा।

जिला मुख्यालय रानीखेत और भिकियासैंण में आयोजित होगी अदालत:

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि 12 मार्च को जिले के जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय समेत रानीखेत, द्वाराहाट, भिकियासैंण और राजस्व न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें न्यायालयों में लंबित समेत न्यायालयों में दायर ना हुए विवादों का भी निस्तारण किया जाएगा।

इन मामलों का होगा निस्तारण:

फौजदारी शमनीय (ऐसे फौजदारी विवाद जिनमें कानूनन समझौता संभव हो) वाद, 138 एनआईएक्ट (चैक बाउंस के वाद), वैवाहिक वाद, श्रम विवादों से संबंधित सभी मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, धन वसूली वाद, अन्य दीवानी वाद (किराया व्यादेश विनिर्दिष्ट अनुपालन वाद, सुखाधिकार याद सेवा संबंधी मामले (वेतन, भत्तो एवं सेवानिवृत्ति लाभों से संबंधित, राजस्व वाद जो जिला न्यायालयों में लम्बित हों, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, बिजली-पानी बिल संबंधी विवाद (अशमनीय को छोड़कर), चैक बाउंस के प्रकरण, बैंक वसूली सम्बन्धी प्रकरण, श्रम संबंधी विवाद, बिजली-पानी बिल सम्बन्धी विवाद (चैक बाउंस के वाद), भरण-पोषण वाद, अन्य (शमनीय फौजदारी, वैवाहिक व दीवानी विवाद)

Exit mobile version