राष्ट्रीय जनसेवा समिति अल्मोड़ा ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल पाखुरा हवालबाग में स्कूल के सभी विद्यार्थियों को स्कूल के प्रवेशउत्सव के कार्यक्रम में कापियां वितरीत की।
स्कूल में नए प्रवेश किए सभी बच्चों का समिति द्वारा स्वागत किया गया:
इस कार्यक्रम में स्कूल में नए प्रवेश किए सभी बच्चों का समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी व महासचिव प्रकाश रावत ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
समिति अध्यक्ष द्वारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई:
समिति के अध्यक्ष शोभा जोशी ने स्कूल के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और महासचिव प्रकाश रावत ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए समिति द्वारा हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में शामिल थे:
इस कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिकाऐं सुशीला गुर्रानी, सरिता बिष्ट, चंद्रा जोशी व रविन्द्र सिंह बिष्ट बच्चों के अभिवाहक भी उपस्थित थे।