Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्रवृत्ति के लिए खुला राष्ट्रीय पोर्टल, इतने सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डेय ने जरूरी जानकारी दी है।

दी यह जानकारी

उन्होंने बताया कि समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त ऑनलाईन पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु छात्रवृत्ति आवेदनों पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (https://scholarships.gov.in) को दिनांक 02 जून, 2026 से दिनां 30 सितम्बर, 2026 तक के लिए खोला गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सभी छात्रों से अनुरोध है कि निर्धारित समय तक उक्तानुसार कार्यवाही अवश्य पूर्ण कर लें।

Exit mobile version