Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नेशनल यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप, अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का जलवा, जीते कुल 8 पदक, गर्विता ने जीता गोल्ड मेडल


अल्मोड़ा: हल्द्वानी में सातवीं नेशनल यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए हैं।‌ प्रतियोगिता के अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में जीत हासिल की है। जिसमें गर्विता बिष्ट ने अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। साक्षी बिष्ट और माही बिष्ट ने बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए देश भर के खिलाड़ियों को मात दी और रजत पदक जीता। अंकिता बिष्ट, उज्ज्वल रावत, रजनी नेगी, तनुश्री लटवाल और प्रियांशी गिनवाल ने शानदार फाइट लड़ते हुए कांस्य पदक जीता।

दी शुभकामनाएं

चैंपियनशिप में हर्षित, मन्नत, कनिका, सिमरन, योगेश सिंह, नितिश कुमार, प्रखर सिजवाली और तनुज का प्रदर्शन भी बेहद शानदार और सराहनीय रहा। खिलाड़ियों की इस बड़ी सफलता पर खेल प्रेमियों और जिले के लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version