अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में गुरूवार दिनांक 22 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय युवा संसद (तरुण सभा) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा डा उषा रानी , विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्र अभिभावक संघ अध्यक्ष दीपक मलाडा, कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ साधना पंत, तथा कार्यक्रम के संयोजक प्राध्यापक हेमन्त कुमार बिनवाल द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं प्रिया रावत, प्रिया राणा, संगीता राणा, दया राणा द्वारा सरस्वती वंदना की गयी, तत्पश्चात समस्त सम्मानित अतिथियों का बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया, तथा छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
दी यह जानकारी
कार्यक्रम के संयोजक प्राध्यापक हेमन्त कुमार बिनवाल द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा रखी गयी। उन्होंने अवगत कराया कि युवा संसद कार्यक्रम (Youth Parliament Program) की शुरुआत भारत में युवा पीढ़ी के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। इसकी शुरुआत 1960 के दशक में हुई, जब भारत सरकार ने देश के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के बीच संसदीय गतिविधियों का अनुकरण करने का प्रयास किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता के रूप में प्रारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र भाग लेते थे और संसद के कार्यों का अनुभव प्राप्त करते थे। अपने संबोधन में कहा कि युवा संसद कार्यक्रम का उद्देश्य- लोकतांत्रिक मूल्यों की शिक्षा, नेतृत्व गुणों का विकास, संसदीय प्रक्रियाओं का अभ्यास, राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता, रचनात्मक संवाद और सहिष्णुता, राष्ट्र निर्माण में योगदान है | युवा संसद कार्यक्रम न केवल शिक्षण संस्थानों में, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित किया जाता है, जिससे छात्रों को एक व्यापक मंच पर अपने विचारों और क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है।युवा संसद कार्यक्रम वास्तव में एक प्रेरणादायक मंच है, जो न केवल छात्रों के नेतृत्व गुणों को विकसित करता है, बल्कि उन्हें भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और नेता बनने के लिए भी तैयार करता है।
किया प्रेरित
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य ने कहा कि वह अपने जीवन में इसी प्रकार अनुशासन और नेतृत्वकर्ता का भाव लाकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते रहें। कार्यक्रम का संचालन रेनू असगोला द्वारा किया गया।
शपथ ग्रहण करने वाले युवा सांसदों की सूची
तनुजा पांडे, मोहिता ढेला, मंजू बिष्ट, बबली बिष्ट, प्रमोद कुमार, संगीता मलाडा, मनीषा तिवारी, मोनिका चौहान, नीरज कनवाल, हिमानी बिष्ट, काजल तोलिया महासचिव ने शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करवाई।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर प्राध्यापक हेमन्त कुमार बिनवाल, सिद्धार्थ गौतम, रेनू असगोला, डीएस नेगी, अर्जुन सिंह, डीके तिवारी, दीपक कुमार, ललित परिहार ,हेम आर्य, डिकर सिंह बिष्ट समेत तमाम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।