Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिनसर में तैयार किए जा रहें हैं नेचर गाइड, पूरे राज्य से 500 नेचर गाइड शामिल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पर्यटन विभाग, पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल परिषद और वन विभाग की ओर से प्रशिक्षण हो रहा है।

प्रशिक्षण का आयोजन

इसके लिए अल्मोड़ा के बिनसर में नेचर गाइड तैयार किए जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण के तहत चार माह में राज्य भर में 500 से अधिक नेचर गाइड तैयार करने का लक्ष्य है। यह दस दिवसीय प्रशिक्षण है। बताया गया है कि 20 सितम्बर से 20 दिसम्बर के तक चलने वाले कार्यक्रम में पूरे राज्य से पांच सौ नेचर गाइड प्रशिक्षित किए जाएंगे।

Exit mobile version