Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एन.सी.सी. में प्रथम वर्ष हेतु भर्ती प्रक्रिया के लिए पंजीकरण शुरू, शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा से होगी भर्ती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्थापित 24 यू.के. बालिका वाहिनी  एन. सी . सी . में  प्रथम वर्ष हेतु भर्ती प्रक्रिया के लिए पंजीकरण हो रहे हैं ।

अब तक 45 छात्राओं ने करवाया पंजीकरण

एसोसिएट एन. सी. सी. ऑफिसर  (ले.)डॉ. ममता पंत ने जानकारी दी है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैडेट्स की भर्ती के लिए छात्राओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा से  गुजरना होगा । उन्होंने बताया की छात्राओं में एन. सी. सी. कैडेट्स बनने के लिए उत्सुकता बड़ी है। एन. सी. सी. में भर्ती होने के बाद कैडेट्स समाज एवं राष्ट्र हित में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। सीनियर अंडर ऑफिसर रिया जोशी, अंडर ऑफिसर धना , सार्जेंट दीपिका पिल्खवाल, सार्जेंट  लता जलाल पंजीकरण में सहयोग दे रहे हैं और अब तक 45 छात्राओं ने पंजीकरण करवा लिया है।

Exit mobile version