Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: NEET 2026: पुलिस की सुरक्षा चाक-चौबंद,  एसएसपी के निर्देश पर पुलिस बल को किया गया ब्रीफ, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह (नोडल अधिकारी) द्वारा दिनांक 21 जून 2026 को जनपद अल्मोड़ा के रानीखेत व द्वाराहाट क्षेत्र में आयोजित होने वाली NEET 2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 20.06.2026 को कोतवाली रानीखेत में परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ब्रीफ कर परीक्षा से संबंधित प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परीक्षा ड्यूटी हेतु दिए गए प्रमुख निर्देश

• सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) एवं हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) के माध्यम से सघन जांच एवं फ्रिस्किंग की जाएगी।
• परीक्षा को प्रभावित करने वाले असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर सतर्क निगरानी रखी जायेगी।
• कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच अथवा अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश न कर सके, इसके लिए गहन चेकिंग की जाएगी।
• परीक्षा केंद्रों में नियुक्त कार्मिकों एवं कर्मचारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन अथवा अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर नही जायेगे।
• जोनल एवं सेक्टर अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहकर ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।
• परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।
• सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर सतर्क निगरानी रखी जायेगी।
• परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version