Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: NEET ReExam-2026: परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, परीक्षा केन्द्रों पर पैनी नजर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में आज दिनांक 21.06.2026 को जनपद अल्मोड़ा के रानीखेत एवं द्वाराहाट क्षेत्र में आयोजित NEET ReExam-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पूर्ण निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह (नोडल अधिकारी) द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है।

पुलिस अलर्ट मोड पर

इस निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही विद्यालय प्रशासन एवं परीक्षा स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को निर्बाध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। इस दौरान केन्द्रों में स्थापित जैमर उपकरणों की कार्यशीलता का भी परीक्षण कर उनकी प्रभावी स्थिति सुनिश्चित की गई। इसके साथ ही सेक्टर पुलिस अधिकारीयों द्वारा भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Exit mobile version