Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नेहरू युवा केंद्र ने घर-घर जाकर निकाली कलश यात्रा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी के तत्वाधान में पूरे भारतवर्ष में चल रहे कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक में घर – घर जाकर कलश यात्रा निकाली गयी।

मिट्टी तथा चावल को एकत्रित कर अमृत वाटिका का होगा निर्माण

इस अभियान के अंतर्गत अमृत कलश में मिट्टी एवं चावल की एकत्रित किया गया। जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी ने बताया की मिट्टी तथा चावल को एकत्रित कर अमृत वाटिका का निर्माण किया जायेगा।

यह लोग रहें उपस्थित

इस अभियान में नेहरू युवा केंद्र के वालिंटियर सीता, आरुषि,महेन्द्र, वैशाली, रविन्द्र, महेश आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version