Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पड़ोसी ने महिला के घर में घुसकर की अभद्रता, दी जान से मारने की धमकी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के बाड़ेछीना में एक महिला को धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

पुलिस में दी तहरीर

जानकारी के अनुसार इस संबंध में महिला ने पुलिस में तहरीर दी है। जिसमे बताया है कि इंद्र सिंह उनका रिश्तेदार है और पड़ोस में ही रहता है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी गुरुवार सुबह उसके घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। जिस पर विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। कहा कि इससे पहले भी आरोपी मारपीट कर चुका है। थाने में शिकायत के बाद आरोपी ने लिखित माफीनामा दिया था। इसके बाद भी वह धमकी दे रहा है।

जांच शुरू

जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी हैं।

Exit mobile version