Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: युवती के साथ पड़ोसी ने की छेड़छाड़.. आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा युवती के साथ पड़ोस के ही व्यक्ति के छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

महिला थाने में गुरुवार को एक महिला ने तहरीर दी। आरोप था कि पड़ोस के ही व्यक्ति ने उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित गोपाल के विरुद्ध छेड़खानी के मामले में धारा- 354 में मुकदमा दर्ज कर लिया।

मामले की गहनता से की जा रही है जांच

महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने बताया कि पुलिस की ओर से आरोपित को नोटिस भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Exit mobile version