Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी घोषित, दीपक चौहान अध्यक्ष व सागर सांगा बनें मंत्री

​अल्मोड़ा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर इकाई की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है।

मिली यह जिम्मेदारी

जिसमें नई कार्यकारिणी में दीपक चौहान को परिसर अध्यक्ष और सागर सांगा को परिसर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं घोषित कार्यकारिणी के अनुसार, उपाध्यक्ष पद पर मयंक रौतेला, अभय सिंह रावत व मनीषा सनवाल को चुना गया है, जबकि आदित्य तिवारी और नीरज काण्डपाल सह मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्यकारिणी गठन के दौरान विभाग संगठन मंत्री मनीष राय, छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमल्टा और मनीषा नेगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

​अन्य दायित्वों की घोषणा

• ​राष्ट्रीय कला मंच: मुकेश को संयोजक तथा अंजली को सह संयोजक बनाया गया है।
• ​स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (SFD): पूजा को कार्य संयोजक और सौरभ फुलेरा को सह संयोजक का प्रभार दिया गया है।
• ​मीडिया विभाग: सागर करायत को मीडिया संयोजक और प्रेम दानू को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
​

Exit mobile version