Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा निकाय प्रकोष्ठ की नई टीम तैयार: अमित शाह ‘मोनू’ संयोजक और श्याम‌ व वंदना वर्मा सह-संयोजक नियुक्त

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी, अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘निकाय प्रकोष्ठ’ के लिए पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है।

सौंपी जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, निकाय प्रकोष्ठ के लिए निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं।
• ​संयोजक: अमित शाह ‘मोनू’ को निकाय प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है।
• ​सह-संयोजक: श्याम पाण्डे को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
• ​सह-संयोजक: वन्दना वर्मा को भी सह-संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version