Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जीबी पंत पुरातत्व संग्रहालय का बनेगा नया भवन, एक क्लिक में पढ़िए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित ऐतिहासिक जीबी पंत पुरातत्व संग्रहालय को लेकर जरूरी खबर है।

पौराणिक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भवनों की शैली पर बनाया जाएगा भवन

मिली जानकारी के अनुसार पुरातत्व संग्रहालय इस समय माल रोड पर बाजार क्षेत्र में स्थित है। पिछले साल सीएम पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा प्रवास पर जब आए थे। तब उन्होंने इस संग्रहालय को पुराने कलक्ट्रेट परिसर के भवन में नया निर्माण कराकर वहां स्थानांतरित करने की घोषणा की थी। जिसमें इस संग्रहालय के लिए चार मंजिला भवन का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस वर्ष के अंत तक इस पर काम शुरू हो जाएगा।

Exit mobile version