Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: न्यू इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल शैल एन.टी.डी. अल्मोड़ा के विद्यार्थियों ने किया सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल कौसानी का भ्रमण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में न्यू इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल शैल एन.टी.डी. अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल कौसानी का भ्रमण किया गया।

किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम

जिसमें छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कर्म स्थली अनासक्ति आश्रम का अवलोकन किया तथा गांधी जी से संबंधित सभी चित्रों उनके द्वारा किए गए क्रियाकलापों के बारे में जानकारी ली। अनासक्ति आश्रम के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा चाय बागान का अवलोकन किया गया। चाय के पौधों के बीच छात्र छात्राओं द्वारा काफी अच्छी फोटोग्राफी की गई। वापस लौटते समय मंदिर के आसपास के मैदान में बच्चों तथा स्कूल के अध्यापिकाओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। जिस पर उपस्थित सभी बच्चों तथा स्कूल स्टाफ द्वारा मनोहरी कार्यक्रम किए गए। भ्रमण कार्यक्रम व बच्चों द्वारा भरपूर आनंद लिया गया।

यह लोग रहें मौजूद

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक तारु तिवारी, प्रबंधक श्री प्रकाश चंद तिवारी प्रधानाचार्य ममता तिवारी ,काव्या देवड़ी, चंपा सिराड़ी, वैशाली खुल्बे, रेखा मिरम्वाल, गुंजन जोशी ,नेहा आर्य, विधि मल्होत्रा ,ज्योति जोशी, किरण आर्य, रश्मि मेहरा, ममता आर्य, विमला देवी दीपा बिष्ट आदि  समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Exit mobile version