Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड, हुआ 27 करोड़ का कारोबार, इनकी रहीं ज्यादा डिमांड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज धनतेरस पर बाजार में काफी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ से सजे बाजार में रौनक छा गई।

व्यापारियों के खिले चेहरे

मिली जानकारी के अनुसार आज धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिससे व्यापारियों के चेहरे भी खिले। कारोबारियों के मुताबिक इस बार धनतेरस में करीब 27 करोड़ का कारोबार हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में पांच करोड़ अधिक रहा। जिसमें सर्राफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल, कपड़े, सजावट के सामान और बर्तनों की भारी बिक्री हुई। वहीं चांदी और सोने के सिक्के, पायल सेट, एलईडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ड्राइफूड, पूजा आइटम, मोबाइल आदि की ज्यादा डिमांड रही। इसके अलावा लोगों ने स्टील, पीतल, तांबे के गिलास, चम्मच, कटोरे, डिनर सेट, बर्तन, मूर्तियों की भी खरीदारी की।

बंगाली और चॉकलेट मिठाई की रहीं ज्यादा डिमांड

नगर के लाला बाजार, चौक बाजार, जौहरी बाजार, बाटा चौक, लोहाशेर, कारखाना बाजार, कहचरी बाजार, थाना बाजार, धारानौला समेत अन्य क्षेत्रों में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही धनतेरस के अवसर पर खोये, अनाज व छेने की मिठाइयों की भारी मात्रा में बिक्री हुई। इस बार सबसे अधिक बिकने वाली मिठाईयों में बंगाली और चॉकलेट मिठाई रही।

Exit mobile version