Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में नई व्यवस्था: स्नातक में ही स्नातकोत्तर (PG) के लिए तैयार होंगे छात्र, लागू हुई यह प्रणाली

​अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में अब स्नातक (UG) की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को स्नातकोत्तर (PG) के लिए मजबूत आधार तैयार करने का मौका मिलेगा।

मिलेगा लाभ

नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत विवि प्रशासन ने स्नातक तीसरे सेमेस्टर में ‘डिसिप्लीन स्पेसिफिक इलेक्टिव’ (DSE) की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत छात्र अपने पसंदीदा विषय के दो अतिरिक्त पेपर दे सकेंगे, जिससे उस विषय में उनकी समझ और गहरी होगी। इस व्यवस्था के अंतर्गत स्नातक तीसरे सेमेस्टर में छात्रों को अपने तीन मुख्य विषयों (डिसिप्लीन स्पेसिफिक कोर्स) में से ही किसी एक पसंदीदा विषय का चयन करना होगा। मुख्य विषयों की तरह ही DSE विषय की भी परीक्षा होगी और इसे उत्तीर्ण करने पर मुख्य विषयों के समान ही क्रेडिट (अंक) दिए जाएंगे। इससे छात्रों को उन महत्वपूर्ण टॉपिक्स को भी पढ़ने का अवसर मिलेगा, जिन्हें वे मुख्य पाठ्यक्रम के तहत नहीं पढ़ पा रहे थे। भविष्य में इसी विषय से स्नातकोत्तर करने वाले छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

दी यह जानकारी
​
​विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र अपने मुख्य विषयों से हटकर किसी अन्य विषय की पढ़ाई करना चाहता है, तो उसे DSE के स्थान पर ‘जेनरिक इलेक्टिव’ (GE) का चयन करना होगा। विवि ने सभी विद्यार्थियों को इसी आधार पर अपने परीक्षा फॉर्म भरने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version