Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत विमल प्रसाद ने दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई। अल्मोड़ा में नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत विमल प्रसाद द्वारा कल दिनांक  08/02/2025 को कोतवाली रानीखेत में अधिकारियों कर्मचारियों गणों की मीटिंग ली गई।

दिए यह निर्देश

जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारी गणों को मेहनत,लगन,ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने, थाने पर आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने, बीट कर्मचारियों को निरंतर बीट भ्रमण करने, उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश निर्देशों का पालन करने, सतर्क चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी व नशा तस्करों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया।

Exit mobile version