Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने नगर का भ्रमण कर लिया यातायात व्यवस्था का जायजा, दिए यह निर्देश

डा0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश-

आज दिनांक 07.01.2022 को नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक यातायात ओशीन जोशी द्वारा नगर अल्मोड़ा का भ्रमण कर यातायात का जायजा लिया गया तथा नगर में लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु दुपहिया वाहनों हेतु एलआर शाह रोड, चौघानपाटा, शिखर तिराहा, स्टेट बैंक के सामने वन साईड पार्किंग व्यवस्था कर सख्ती से अनुपालन करने व नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

Exit mobile version