Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नवनियुक्त जिला जज श्रीकांत पांडे और अपर जिला जज पारुल गैरोला ने संभाला कार्यभार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नवनियुक्त जिला जज श्रीकांत पांडे और अपर जिला जज पारुल गैरोला ने बीते कल गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया।

किया स्वागत

जिसमें अल्मोड़ा जिले में फैमिली जज के पद पर तैनात पारुल गैराला को अपर जिला जज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिस पर दोनों का जिला बार एसोसिएशन ने स्वागत किया। वहीं जिला जज कौशल किशोर शुक्ला का स्थानांतरण होने पर श्रीकांत पांडे को इस पद पर नियुक्ति मिली है।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा, सीनियर सिविल जज रविंद्र देव मिश्र, जूनियर सिविल जज शुभांगी गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।

Exit mobile version