Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नवनियुक्त थानाध्यक्ष भतरौजखान ने की गोष्ठी, व्यापार मंडल,टैक्सी यूनियन, जनप्रतिनिधियों से की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 24.08.2024 को नव नियुक्त थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार ने थाना परिसर में थाना क्षेत्र के व्यापार मंडल,टैक्सी यूनियन, जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की।

इस संबंध में दी जानकारी

जिसमें उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सुझाव लिए तथा सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा की। उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। इसके अल नवीन कानूनों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया तथा सभी को किराएदार सत्यापन की अपील की व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
  
दिए जरूरी दिशा निर्देश

इसके पश्चात थाने पर नियुक्त पुलिस बल की मीटिंग ली गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Exit mobile version