Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नवनियुक्त थानाध्यक्ष सल्ट ने की गोष्ठी, थाने में नियुक्त अधि0/कर्म0गणों व जनप्रतिनिधियों से की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नव नियुक्त थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक ने दिनांक 15.11.2024 को थाने में नियुक्त अधि0/कर्म0गणों के साथ गोष्ठी की।

की यह अपील

जिसमें उन्होंने थाना परिसर में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सुझाव लिए  तथा सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा की। उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

दी यह जानकारी

इसके अतिरिक्त नवीन कानूनों, यातायात के नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, साईबर अपराध के प्रति एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किया गया तथा सभी को किराएदार सत्यापन कराने की अपील की गयी तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई

Exit mobile version