Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मोहान रेंज में वन्यजीव के हमले में नवविवाहिता की मौत, वन विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा और गश्त


अल्मोड़ा: अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत मोहान रेंज में आज सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई।

महिला की मौत

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड स्थित डभरा सौराल के तोक घोड़ीधार में सोमवार सुबह एक महिला घर के पास गोबर फेंकने गई थी, तभी वन्य जीव ने उस पर हमला कर उठा ले गया। ग्रामीणों ने तलाश के बाद उसका शव बरामद किया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी को काफी कड़ा कर दिया है। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) दीपक सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर रवाना हो गई थी। सुरक्षा कर्मियों ने मोहन रेंज के डभरा सौराल तोक घोड़ीधार क्षेत्र से युवती का शव बरामद कर लिया है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है, तथा मौके से मिले पदचिह्नों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमलावर वन्यजीव कौन सा था। घटना के तुरंत बाद क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को सक्रिय कर संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version