Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए मिली यह सुविधा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला महिला अस्पताल में अब नवजातों के लिए इलेक्ट्रिक केतली में दूध गर्म करने की सुविधा शुरू हो गई है।

जानें

बताया गया है कि अब प्रसूताओं और तीमारदारों को नवजातों के लिए दूध गर्म करने के लिए मोमबत्ती की लौ या होटलों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। अब इलेक्ट्रिक केतली की सुविधा शुरू हो गई है। यह व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन ने की है। जिससे मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिली है।

Exit mobile version