Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के नितेश बिष्ट सेना में बनें लेफ्टिनेंट, कंधों पर सितारे सजने से गौरवान्वित हुए परिजन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में आज आईएमए की पासिंग आउट परेड हुई। जिसमें इस बार उत्तराखंड के 29 युवा अधिकारी बने हैं।

सेना में लेफ्टिनेंट बने नितेश

इसमें कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा के नितेश बिष्ट शामिल हैं। अल्मोड़ा के नितेश बिष्ट कठिन परिश्रम और देश सेवा की भावना को साथ लेकर लेफ्टिनेंट बनकर सेना में शामिल हुए हैं। जिस पर नितेश बिष्ट के पिता ने कहा सेना से जुड़ना एक नौकरी नहीं बल्कि देश सेवा की भावना है, जो राष्ट्र सेवा के लिए जीने का मकसद सिखाती है। आज उनके बेटे ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी उन्हें दी है। जब नितेश बिष्ट के कंधों पर सितारे सजे तो पूरा परिवार गौरवान्वित हुआ।

Exit mobile version