Site icon Khabribox

सीओ अल्मोड़ा ने शहर कोतवाल और टीएसआई के साथ लगाई इंटर कॉलेज अल्मोड़ा मे पुलिस की पाठशाला, विद्यार्थी हुए लाभान्वित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 10.12.22 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव व टीएसआई जीवन सामंत के साथ इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में अध्ययनरत छात्रों को *मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी प्राविधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर यातायात नियमों, संकेतों व चिन्हो को समझाकार पालन करने हेतु प्रेरित किया गया और सभी छात्रों को बालिग होने तक वाहन न चलाने की उचित हिदायत भी दी गई।

महिला सुरक्षा कवच गौरा शक्ति की दी जानकारी

नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में जानकारी देकर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया तथा यह भी बताया गया कि आपके आस-पास यदि कोई किसी प्रकार का नशा बेचता हो उसकी सूचना पुलिस को दें। उत्तराखंड पुलिस एप व महिला सुरक्षा कवच गौरा शक्ति के बारे में जानकारी देकर अपने अभिभावकों व आसपास के लोगों को इस संबंध में जागरूक कर गौरा शक्ति में अपनी माताओं-बहनों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

उत्तराखंड पुलिस ऐप की दी जानकारी

साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर साइबर फ्रॉडरो द्वारा ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से अलग-अलग तरीकों से किए जाने वाले फ्रॉड से परिचित कराते हुए इससे बचाव के तरीके समझाए गये। साइबर अपराध से संबंधित टोल फ्री नंबर 1930 के बारे में बताकर इस जानकारी को अपने परिजनों, आस -पास के लोगों व परिचितों से साझा करने हेतु प्रेरित किया गया।

Exit mobile version