Site icon Khabribox

अल्मोड़ा की युवती से दिल्ली में लव जेहाद, आशीष बन हसीन सैफी ने जाल में फंसाया, गिरफ्तार

अल्मोड़ा की युवती के साथ एक युवक ने अपना नाम बदलकर दोस्ती की और फिर उसे अपने जाल में फंसा लिया।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार युवती अल्मोड़ा की निवासी हैं। जो दिल्ली में जाॅब करती है। जिसके बाद आने-जाने के दौरान उसकी मुलाकात आशीष ठाकुर नाम के युवक से हुई। आशीष ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक युवती पर शादी का दबाव बनाने लगा। शादी से ठीक एक दिन पहले ही युवती के सामने उसकी सच्चाई सामने आ गई और उसे पता चला कि उसका नाम आशीष ठाकुर नहीं, बल्कि उसका हसीन सैफी है। इसके बाद युवती ने थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार‌ कर लिया है।

Exit mobile version