Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल तक लगने वाले सभी रोजगार मेले रद्द, देहरादून की कंपनी बैन, जानें वजह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में कल 15 दिसंबर तक लगने वाले सभी रोजगार मेलों को रद्द कर दिया गया है।

जानें

साथ ही मेले में बुलाई गई देहरादून की कंपनी को भी बैन कर दिया गया है। इसकी वजह भी बताई गई है। दरअसल सभी विकासखंडों में 12 से 15 दिसंबर तक रोजगार मेलों का आयोजन होना था। जिसमें देहरादून की कंपनी को बुलाया गया। जिस पर सोमवार को सल्ट में लगे रोजगार मेले में दूर-दराज से युवा तो पहुंचे लेकिन कंपनी का कोई प्रतिनिधि मेले में नहीं पहुंचा। इससे युवाओं को मायूस लौटना पड़ा। जिसके बाद इस खबर का संज्ञान लेते हुए सेवायोजन विभाग ने कंपनी को बैन कर सात रोजगार मेलों को रद्द कर दिया है।

Exit mobile version