Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रभारी प्रधानाचार्य पर लगा छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां भतरौंजखान (अल्मोड़ा) के भिकियासैंण ब्लॉक के एक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगे‌‌ है।

छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

उन पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस शिकायत को गंभीरता से लेकर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने प्रभारी प्रधानाचार्य को स्कूल से हटाकर बीईओ ऑफिस से संबद्ध कर दिया है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रभारी प्रधानाचार्य ने मंगलवार को अपने ही विद्यालय की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। घर लौटने पर छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने प्रभारी प्रधानाचार्य को हटाने की मांग की है।

नहीं मिली तहरीर

वहीं भिकियासैंण की तहसीलदार निशा रानी ने बुधवार को स्कूल का दौरा कर घटना के बारे में जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Exit mobile version