Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बीजेपी सरकार में बढ़ती महंगाई से आम जनता बेहाल- भूपेन्द्र सिंह भोज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज अल्मोड़ा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुड्डू ने एक बयान जारी किया।

मंहगाई में हो रही बढ़ोत्तरी से आम जनता का जीना दुश्वार

जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा विद्युत बिलों के दामों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्ष के अंतराल में दूसरी बार विद्युत बिलों में वृद्धि की जा रही है जो प्रदेश की गरीब जनता पर महंगाई का एक और बोझ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में लगातार महंगाई आसमान छू रही है। जिससे मध्यमवर्ग एवं गरीब वर्ग का जीना दुश्वार हो रहा है। पहले से ही पेट्रोल, डीजल, दाल, खाद्यान्न एवं दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं ऐसे में बिजली के दामों को बढ़ाकर भाजपा सरकार जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा भाजपा सरकार द्वारा बिजली के मूल्य में जो बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गयी है इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई,बेरोजगारी एवं अवरूद्ध विकास के अलावा कुछ नहीं दिया है।

गरीब जनता पर बढ़ रहा मंहगाई का बोझ

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्यमवर्ग एवं गरीब जनता के साथ ढृढ़ता से खड़ी है तथा सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को लड़ने का काम करेगी। भोज ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में युवा बेरोजगारी से परेशान हैं परन्तु भाजपा की यह सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।सरकार का एकमात्र उद्देश्य राजस्व बढ़ाना है चाहे इससे जनता को कितनी ही परेशानी ना हो।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की ऐसी नीतियों की सख्त आलोचना करती है तथा बिजली की दरों को बढ़ाने का जो फैसला सरकार ने लिया है इसका घोर विरोध करती है।

Exit mobile version