Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थानाध्यक्ष लमगड़ा ने इंटर कॉलेज लमगड़ा में लगाई क्लास, छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर दी जानकारी

अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14.12.22 को थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह द्वारा इंटर कॉलेज लमगड़ा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत यातायात नियमों/कानूनी प्राविधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने/कराने हेतु प्रेरित किया गया और सभी छात्रों को बालिग होने तक वाहन न चलाने की उचित हिदायत भी दी गई।

नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी

नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में जानकारी देकर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया। उत्तराखंड पुलिस एप व महिला सुरक्षा कवच गौरा शक्ति के बारे में जानकारी देकर इंस्टॉल/रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया गया अपने अभिभावकों व आसपास के लोगों को इस संबंध में जागरूक कर गौरा शक्ति में अपनी माताओं-बहनों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

साइबर ठगों से रहें सावधान

साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर साइबर ठगो द्वारा ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से अलग-अलग तरीकों से किए जाने वाले फ्रॉड से परिचित कराते हुए किसी प्रकार के झांसे/लालच में न आने हेतु बताकर इससे बचाव के तरीके समझाए गये। साइबर अपराध से संबंधित टोल फ्री नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई।

गौरा शक्ति में करें रजिस्ट्रेशन

थाना लमगड़ा में महिला सीएलजी सदस्यों की मीटिंग लेकर महिला सुरक्षा कवच गौरा शक्ति के बारे में बताकर रजिस्ट्रेशन प्रकिया को समझाकर रजिस्ट्रेशन कराया गया। अन्य महिलाओं को भी गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा गया।

Exit mobile version