Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विजय दिवस पर शहीदों को किया याद, वीरांगनाओं तथा परिजनों को शॉल देकर किया सम्मानित

आज दिनांक 16 दिसंबर 2022 को नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा एवं सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विजय दिवस मनाया गया।

शहीदों को किया याद

कार्यक्रम के तहत शहीद जवान 1971 के वीरांगनाओं तथा परिजनों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। तथा 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद अल्मोड़ा के 25 शहीदों को याद किया गया।

यह लोग रहें मौजूद

जिसमें सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल योगेंद्र तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी जी तथा एसएसपी अल्मोड़ा और जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र श्री दिवाकर भाटी जी मौजूद रहे।

Exit mobile version