Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में भाजपा ने धर्मेंद्र सिंह बिष्ट और ललित सिंह दोसाद को बनाया जिला महामंत्री

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिस पर धर्मेंद्र सिंह बिष्ट और ललित सिंह दोसाद को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा तीन महिला नेत्रियों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन व पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही।

कार्यकारिणी का विस्तार

मीना भैसोड़ा, बीना नयाल व आनंद डंगवाल, महिपाल बिष्ट, प्रकाश भट्ट, कैलाश गुरुरानी को जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह विष्ट, ललित सिंह दोसाद को को जिला महामंत्री का दायित्व सौपा गया है। वंदना आर्या, महेश सिंह विष्ट, संजय डालाकोटी, गोपाल सिंह बिष्ट, दीपक साह कन्नू, देवाशीष नेगी को जिला मंत्री बनाया गया है। मनोज वर्मा को कोषाध्यक्ष व राजेंद्र सिंह विष्ट को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

नई कार्यकारिणी का गठन होते ही कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार होने पर चौघानपाटा पहुंचकर मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।

Exit mobile version