Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सख्त पहरे में कल होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, जनपद में 32 परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू रहेगी धारा-144

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने कल दिनांक- 18.12.2022 को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा के 39 परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए पर्याप्त पुलिस बल का व्यवस्थान किया गया है।

उत्तराखंड पुलिस आरक्षी परीक्षा

1- परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल
सीओ- 02, एसएचओ -02, टीआई/टीएसआई -02 , काँन्सटेबल- 78, महिला काँन्सटेबल- 39, ट्रैफिक कानि0- 15 और 03 फायर टेण्डर ड्यूटी में तैनात किये गये है।

2-मेटल डिटेक्टर से सघन चैकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों की परीक्षा केन्द्र में एंट्री होगी।

3- मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स परीक्षा केन्द्र के अन्दर नहीं ले जाएंगे।

4- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी।

Exit mobile version