Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस: जनपद के समस्त थानों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ आयोजित हुई जागरूकता गोष्ठी

आज दिनांक 18-12-2022 को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानों में अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अल्प संख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाये जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी

गोष्ठी के दौरान उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय को लोगों के उनके मौलिक अधिकारों एवं केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा अल्प संख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाये जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा उनसे विचार विमर्श कर समस्यायें पूछी गयी, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल थाना पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया। सभी को आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाये रखने व राष्ट्र की एकता व अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखने की अपील की गयी।

जन-जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित पत्रिका की प्रकाशित

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग एंव उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के सहयोग से विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस जनजागरूकता कार्यक्रम के सम्बन्ध में प्रकाशित पत्रिका वितरित की गयी।

मेधावी छात्रा को किया सम्मानित

इस अवसर पर कोतवाली रानीखेत में 03 व थाना द्वाराहाट में 01 मेधावी छात्रा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह अल्मोड़ा द्वारा दिया गया प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Exit mobile version