Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले के चार राष्ट्रीय रैफरी यूपी राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मुख्य प्रशिक्षक एवम राष्ट्रीय रैफरी (ऑफिशियल) ब्लैक बेल्ट, (स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोडा) के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी माह दिसम्बर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित होनी है।

प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

जिसमें (यू पी राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता) जो कि दिनांक 23 से 25 दिसंबर तक लखनऊ में सम्पन्न होनी है। इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा से गुंजन पांडे, कमल कुमार बिष्ट, जीपी पंकज, कनिष्का भंडारी, निर्णायक मंडल के सदस्य रूप में (राष्ट्रीय रैफरी) ऑफिशियल बतौर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version