Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्र अराधक स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस (सप्ताहिकी) पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। इस अवसर पर धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं और विक्टोरिया गोल्डन परिवार की ओर से राष्ट्र अराधक स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का आयोजन

दरअसल धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं द्वारा राष्ट्र अराधक स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस (धर्म रक्षा दिवस) हेतु दिनाँक 19/12/2022 से दिनाँक 25/12/2022 तक कई क्षेत्रों में संत पूजन, हवन, भंडारे, सनातन धर्म गोष्ठी, गौ सेवा आदि कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। जिसमें विगत वर्षों की भांति धर्म जागरण समन्वय एवं विक्टोरिया गोल्डन परिवार द्वारा आज दिनाँक 20/12/2022 को जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में दिया अपना सहयोग

जिसमें धर्म जागरण समन्वय के कुमाऊं संयोजक अरविंद चंद्र जोशी, कुमाऊं परियोजना प्रमुख मनोज सिंह पवार, मातृशक्ति ज़िला संयोजिका प्रोo आराधना शुक्ला, मातृशक्ति प्रमुख गंगा जोशी, जिला संयोजक दीपक वर्मा, नगर संपर्क प्रमुख सूरज वाणी, नगर संयोजक दीप चंद्र जोशी, जिला संघ चालक किशन गुरुरानी, नगर धर्म रक्षा संयोजक निरज सिंह पवार, चंदन लटवाल, राहुल खोलिया, ललीत कनवाल, कमल डसीला, प्रशांत कुमार, नितिन खोलिया आदि ने सहयोग दिया।

यह लोग रहें शामिल

इस दौरान रक्त दाताओं मे धर्म जागरण समन्वय के कुमाऊं सम्पर्क प्रमुख सुनील कुमार, विजय भट्ट, नगर धर्म रक्षा संयोजक निरज सिंह पवार, आशीष भारती, के एस अधिकारी, मनीष टम्टा, वीरेंद्र चंद्र आर्या, गिरीश चंद्र पांडे, त्रिभुवन महर, विक्रम बिष्ट, प्रथम बोरा शामिल रहे।

Exit mobile version