Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पर्वतीय ठेकेदार संघ के सदस्यों ने ईई को सौंपा ज्ञापन, ठेकेदारों की निविदाओं को निरस्त करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पर्वतीय ठेकेदार संघ के सदस्यों ने मंगलवार को सिंचाई खंड के ईई मोहन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा।

ठेकेदारों की निविदाएं निरस्त करने की मांग

जिसमें उन्होंने नगरपालिका क्षेत्र के निर्माण कार्यों के लिए ई-टेंडर माध्यम से आमंत्रित की गई निविदाओं को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में जिले के छोटे ठेकेदारों का हिस्सा लेना संभव नहीं है। जिसमें बताया कि प्रदेश शासन और निर्माण मंत्री ने भी बड़े कार्यों को छोटा कर स्थानीय ठेकेदारों को वरीयता देने की बात कही थी। इसके बावजूद विभाग छोटे ठेकेदारों के अधिकारों का हनन कर रहा है। ठेकेदारों ने निविदाओं को विरोध कर, हर नाले का प्रति जॉब बनाकर निविदाएं आमंत्रित करने की मांग की।

Exit mobile version