Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर अलर्ट, मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी जीनोम सीक्वेंसिंग

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर देश भर में अलर्ट जारी किया गया है। जिसको लेकर उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है। जिसके बाद केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के बाद जल्द ही नई एसओपी (मानक प्रचलन प्रक्रिया) जारी की जाएगी।

कोरोना का अलर्ट

इसके चलते स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने भी सभी जिलों को कोरोना संक्रमितों के 10 प्रतिशत सैंपलों को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजने के लिए निर्देश दिए हैं। जिसमें अभी तक राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में ही कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता लगने के लिए संक्रमितों के सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। शीघ्र ही अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में भी जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। इसके लिए लैब स्थापित की जा रही है।

Exit mobile version