Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज साह का आकस्मिक निधन

अल्मोड़ा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। पूर्व जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज साह का 71 वर्ष की उम्र में आज देहरादून में आकस्मिक निधन हो गया।

सूरज साह का आकस्मिक निधन

उनके निधन से पूरे नगर में शोक की लहर है। सूरज साह की बाटा चौक के समीप कपड़ों के प्रतिष्ठित व्यवसाय थे‌ बताया गया है कि यह कुछ समय से बीमार थे। सूरज साह दो बार के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही दो बार नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा दो बार जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सूरज साह ने अपना सम्पूर्ण जीवन व्यापार मंडल और व्यापारियों की सेवा में लगाया। उनके निधन पर प्रदेश, जिला व नगर व्यापार मंडल ने गहरा शोक जताया है।

Exit mobile version