Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने सीएचसी धौलादेवी में चलाया जागरुकता कार्यक्रम, दी विभिन्न विषयों पर जानकारी

पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 26/12/22 को थाना दन्या पुलिस ने दन्या क्षेत्रान्तर्गत सीएचसी धौलादेवी में आशा कार्यकर्ताओं को जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में बताकर महिला सुरक्षा/कानून की जानकारी दी गयी।

पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

सभी आशा कार्यकर्ताओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में बताते हुए एप इंस्ट्राल कराया गया तथा 🆘 बटन की उपयोगिता को समझाकर मुश्किल परिस्थितियों में तत्काल सहायता हेतु प्रयोग विधि व इसके उपरान्त पुलिस कार्यवाही से परिचित कराया गया व एप में महिलाओं की सुरक्षा हेतु उपलब्ध विशेष फीचर गौरा शक्ति के बारे में जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाकर स्व रजिस्ट्रेशन कराया गया तथा परिचित अन्य महिलाओं को भी गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित करने को कहा गया।

साइबर अपराधों की दी जानकारी

साईबर अपराध के सम्बन्ध में जानकारी देकर बचाव के तरीके समझाये गये साथ ही टोल फ्री नंबर 1930 व उत्तराखण्ड पुलिस के सभी हेल्पलाईन नंबरों की जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Exit mobile version