Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि छात्र महासंघ चुनाव संपन्न, देवाशीष धानिक बने अध्यक्ष, देखें लिस्ट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्र महासंघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव आयोजित हुए।

देवाशीष धानिक बने महासंघ के अध्यक्ष

जिसमें जंतु विज्ञान विभाग में महासंघ के चुनावों के लिए सभी प्रतिनिधियों ने मत का प्रयोग किया। जिसमें महा संघ चुनाव में अध्यक्ष समेत 4 पदों में एबीवीपी ने कब्जा जमाया है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच मुकाबला था। इसमें एबीवीपी प्रत्याशी देवाशीष सिंह धानिक ने 22 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने एनएसयूआई के उमेद सिंह को 15 मतों से मात दी।

जीते हुए प्रत्याशियों को दिलाई शपथ

इस दौरान अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन, मीडियाकर्मी, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर बंधुओं का आभार जताया। उन्होंने जीते हुए प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रो. सोनू द्विवेदी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला),विश्वविद्यालय चुनाव प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलानुशासक डॉ. मुकेश सामंत, प्रो कौस्तुभानंद पांडे, पडॉ देवेंद्र धामी, डॉ श्वेता चनियाल, डॉ रिजवाना सिद्धिकी, डॉ सुशील चंद्र भट्ट, डॉ कुसुमलता आर्य, डॉ पुष्पा वर्मा, प्रो हरीश चंद्र जोशी, प्रो विद्याधर सिंह नेगी, डॉ ललित जोशी, डॉ रवींद्र पाठक, डॉ योगेश मैनाली, डॉ मनोज बिष्ट, डॉ साक्षी तिवारी, डॉ शैली, डॉ बिभाष मिश्र, लियाकत अली, प्रकाश भट्ट, मनीष तिवारी, भुवन विद्यार्थी, देवेंद्र धामी, बहादुर सिंह, पूरन कनवाल, गुलाब राम, भीम सिंह आदि ने सहयोग दिया।

Exit mobile version