Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की एंटी न्यूसेंस स्कॉड टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात बाधित करने वालों पर की चालानी कार्यवाही

आज दिनांक 28 दिसंबर 2022 को अल्मोड़ा पुलिस की एंटी न्यूसेंस स्कॉड टीम द्वारा यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया के नेतृत्व में प्रभारी इंटरसेप्टर जीवन सिंह सामंत,पुलिस बल का0 सुनील कुमार,का0 ललित सिंह व नगर पालिका से तह बाजारी निरीक्षक कमल पाठक, राजस्व प्रशासन से नायब तहसीलदार बालम सिंह बिष्ट को साथ लेकर अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में रोड पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

पुलिस की कार्यवाही

इस दौरान नगर में रोड किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने, फड़ लगाकर व रोड पर सामान आदि फैलाकर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। अल्मोड़ा पुलिस की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version